प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list

प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list 

प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list

नमस्कार सज्जनो अगर आप भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट की खोज में यहां पर आए हैं तो बने रहिए, इस पोस्ट पर हम आपको भागवत कथा वाचकों के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

भागवत कथा वाचक भगवान का ही रूप होते हैं जब वह व्यास पीठ पर बैठ जाते हैं तब तो शास्त्रों में कहा गया है कि वह साक्षात् नारायण के ही स्वरूप हो जाते हैं। उनके मुख से निकले वचनों में से अगर कोई एक वचन हमने जीवन पर धारण कर लिया तो हमारा जीवन सफल हो जाता है।

भागवत की कथा वह दिव्य कथा है अगर उस भागवत कथा श्रवण के लिए हम बैठ जाते हैं तो सांसारिक प्रपंच, झंझट, माया, मोह हमसे कोसो दूर हो जाता है और हमारा संबंध सीधा हमारे प्रभु से हो जाता है।

जब हम श्रीमद् भागवत महापुराण के माहात्म्य की कथा को अच्छी तरह से सुनते या पढ़ते हैं तब हमको भागवत कथा वाचक के विशेष गुण का परिचय भी होता है कि जो भागवत कथा वाचक हो, जो वक्ता रहते हैं उनके अंदर यह गुण होना चाहिए।

विरक्त होना चाहिए। विरक्त का तात्पर्य है कि सांसारिक भोग पदार्थ से उसकी ममता न हो। वैष्णव होना चाहिए। भगवान का भक्त होना चाहिए क्योंकि अगर हमारे अंदर भक्ति नहीं है तो हम लोगों को भक्ति की ओर प्रेरित कैसे कर सकते हैं ? 

इसीलिए वैष्णव यानि भगवान का भक्त होना अति आवश्यक है।

विप्र होना चाहिए।  यहां पर यह निर्देश किया गया है कि ब्राह्मण होना अति आवश्यक है और हम जैसा कि पहले ही पुराण में पढ़ चुके हैं कि ब्राह्मण के छ कर्म बताए गए हैं। 
  1. दान लेना। 
  2. दान देना। 
  3. विद्या अध्ययन करना। 
  4. विद्या अध्ययन कराना। 
  5. यज्ञ करना। 
  6. यज्ञ कराना।
यह श्रीमद् भागवत महापुराण यह एक यज्ञ ही है जिसको हम कथा ज्ञान यज्ञ कहते हैं।  इसीलिए इसको करने का अधिकार ब्राह्मण को ही है। 

भागवत कथा वाचक जो हो वह वेद शास्त्रों के वचनों की स्पष्ट व्याख्या करने वाला हो। तात्पर्य है कि शास्त्रों की वाणी बड़ी अद्भुत गूढ़ होती है तो वाचक को चाहिए कि कई दृष्टांतों के माध्यम से सामान्य प्राणियों को मनुष्यों को आसानी के साथ में कथा के गुण रहस्य समझा सके। 

ऐसा भागवत कथा वाचक होना चाहिए।

  • सामान्य गुण- धीर गंभीर और भक्ति भाव से ओतप्रोत हो। अगर ऐसा कथा वाचक व्यास पीठ पर बैठकर कथा सुनावे तो सुनने वालों को भगवान से प्रेम अवश्य ही हो जाता है और भगवान से प्रेम होने के बाद मनुष्यों का कल्याण हो जाता है।
संपूर्ण पृथ्वी पर भारत भूमि को पुण्य भूमि कहा गया है। यह ऋषि मुनियों देवताओं की भूमि रही है अनंत कालों से। यह वह भूमि है जहां पर भगवान के चरित्र गुणानुवाद होते ही रहते हैं। जगह-जगह पर यज्ञ अनुष्ठान चलते रहते हैं।

अगर हम भागवत कथा वाचकों की चर्चा करें तो हमारे इस भारतवर्ष में बहुत से आचार्य ब्राह्मण ऋषि मुनि संतो के द्वारा भागवत कथा का हम आयोजन कर कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

भगवत कथा वाचक, जो भागवत पुराण की कथाएं सुनाते हैं, विशेष रूप से हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण होते हैं। इन वाचकों का कार्य है भगवत पुराण की ब्रज महिमा, कृष्ण लीला, और भक्ति के सिद्धांतों को सार्थक और आसान भाषा में लोगों तक पहुँचाना।

भगवत कथा वाचकों का कार्यक्षेत्र विशाल हो सकता है और वे अलग-अलग स्थानों और समाजों में भगवत पुराण के श्रवण का आयोजन करते हैं। इन वाचकों का उद्देश्य लोगों को धार्मिकता, भक्ति, और मोक्ष की प्राप्ति के माध्यम से जीवन के मार्ग पर मार्गदर्शन करना होता है।

  • कुछ प्रसिद्ध भगवत कथा वाचकों के नाम हैं:

  1. मोरारी बापू (मोरारी बापू के जीवनी): मोरारी बापू ने अपने संगीतमय भाषणों के माध्यम से लाखों लोगों को भगवत पुराण के सिद्धांतों के प्रति प्रेरित किया है।
  2. श्री रामभद्राचार्य जी महाराज भी भगवत पुराण की कथाएं सुनाने में अपना योगदान दिया है और भक्ति रस को लोगों तक पहुँचाया है।
  3.  श्री राजेंद्र दास जी महाराज भगवत कथा के ज्ञान को लोगों के बीच फैलाने में सक्षम हैं और विभिन्न स्थानों पर कथा सुनाते हैं।
  4. आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज जी ने भगवत पुराण की कथाएं सुनाकर लोगों को भक्ति में रूचि लेने पर प्रेरित किया है।
इन वाचकों ने भगवत पुराण के रहस्यों को जनता के सामने रखकर लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति की दिशा में मार्गदर्शन किया है।

प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list 


  • जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज भागवत कथा वाचक में जो एक अनमोल सूर्य के समान है। श्री रामभद्राचार्य जी महाराज जो की चित्रकूट में भगवान श्री राम के पावन तपस्थली पर निवास करते हैं। 

इनसे भागवत कथा का आयोजन कराकर अपना जीवन सफल कर सकते हैं। आपको बता दें जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज लौकिक आँखे ना होते हुए भी पुराणों वेदों शास्त्रों उपनिषदों के कुशल ज्ञाता है।

जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज भागवत महापुराण के गुण रहस्य चित्रों को विधिवत रूप से जनमानस के हृदय पटल पर उतारने का कार्य करते हैं।

श्री रामभद्राचार्य जी महाराज अपने गायन और भावों के द्वारा श्रोता जनों को भगवान के अलौकिक स्वरूप का दर्शन करा देते हैं तो आप जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से भी कथा का आयोजन कर सकते हैं।

इसकी जानकारी आपको उनकी लाइव कथा पर चल रहे संपर्क सूत्रों के द्वारा हो सकती है या आप इनके भजन स्थान चित्रकूट धाम पर जाकर पूर्ण जानकारी ले सकते हैं और कथा का आयोजन कर सकते हैं।


  • मुरारी बापू जी

मुरारी बापू जी
भागवत कथा वाचक में एक कुशल कथावाचक मुरारी बापू जी भी है जो कि श्री राम कथा वाचक के रूप में जगत में प्रसिद्धि प्राप्त किए हैं वह भागवत कथा भी बड़ी मधुर सरल रूप से करते हैं। 

कथावाचक मुरारी बापू जी संगीत के बहुत प्रेमी है जो भाव और संगीत के माध्यम से अपने प्रभु को रिझाने का कार्य करते हैं। मुरारी बापू जी भागवत की कथा के माध्यम से श्रोताओं को भगवान की भक्ति का अद्भुत दान देने का कार्य करते हैं। यह भी एक श्रेष्ठ भागवत कथा वाचक है। 

आप इनसे भी कथा का आयोजन करा सकते हैं।आयोजन कराने के लिए इनका कोई भी लाइव टीवी प्रोग्राम आप जब देखेंगे तो वहां पर इनसे कथा कराने के लिए संपर्क सूत्र प्राप्त हो जाएगा। वहां से संपर्क करके आप उनके द्वारा कथा का आयोजन कर सकते हैं।


  • देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज

जब हम भागवत कथा वाचकों की चर्चा करते हैं तो एक नाम हृदय पर उभर करके आ जाता है वह है  देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज। वृंदावन धाम ब्रज के श्रेष्ठ कथा वाचको में एक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज है।  जो अपने दिव्या प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को सीधा भगवान से जोड़ने का कार्य करते हैं।

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज बड़े ही सरल मधुर भाषा में कथा के चरित्रों को समझाने का कार्य करते हैं। कथा प्रवचनों पर कई दृष्टांत देकर के समाज का कल्याण कैसे हो हम अपने संस्कृति की और कैसे लौटे यह उनका मुख्य उद्देश्य होता है। 

आप श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से भी संपर्क करके कथा का आयोजन करा सकते हैं। श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से कथा वाचन कराने के लिए आप उनके द्वारा किए गए भागवत कथा के जो टीवी प्रोग्राम है वहां पर आपको संपर्क सूत्र प्राप्त हो जाएगा और इनका यूट्यूब चैनल भी है वहां से भी आपको संपर्क सूत्र प्राप्त हो जाएगा या फिर आप श्री वृंदावन में प्रियाकांत जू महाराज मंदिर पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


  • पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज 

पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज

ब्रज के पूज्य संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज आप भागवत कथा का आयोजन महाराज श्री से करवा सकते हैं जो कि श्री वृंदावन धाम ब्रज पर मलूक पीठ पर निवास करते हैं। 

आपको बता दें श्री राजेंद्र दास जी महाराज बड़े ही अद्भुत संत है और गौ उपासक है। आपकी भागवत कथा में बड़ा ही सार तत्व संसार को प्राप्त होता है, राजेंद्र दास जी महाराज भागवत के विभिन्न चरित्र प्रसंग को बड़ी ही सरलता के साथ सामान्य मनुष्य के हृदय पर उतारने का कार्य करते हैं। 

तो आप श्रेष्ठ संत श्री राजेंद्र दास जी महाराज से भी भागवत कथा आयोजन कराकर अपने क्षेत्र का कल्याण कर सकते हैं। इनसे भी कथा कराने के लिए अगर आप संपर्क करना चाहते हैं तो उनके द्वारा किए गए भागवत कथा के जो लाइव टीवी प्रोग्राम है वहां पर संपर्क सूत्र प्राप्त हो सकता है या फिर आप श्री धाम वृंदावन मलूक पीठ आश्रम पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


  • श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज

श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज

श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज आप भी ब्रज के कथा वाचक में एक श्रेष्ठ कथा वाचक है जो अपनी मधुर वाणी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की कथा को करते हैं। 

श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज अपनी कथा में भगवान की सुंदर लीलाओं को बड़ी ही सहजता के साथ वर्णन करते हैं। आप इनसे भी कथा का आयोजन करा सकते हैं। 

उनसे संपर्क करने के लिए उनके द्वारा किए गए लाइव टीवी प्रोग्राम पर संपर्क सूत्र आपको प्राप्त हो जाएगा या आप श्री वृंदावन धाम पर जाकर श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी का निवास स्थान पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज

डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज

भागवत कथा वाचक में एक विशेष रत्न डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज जो बड़ी ही सरलता के साथ भागवत कथा वाचन करते हैं। उनके कथा में संगीत भरा होता है। 

डॉ श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज भागवत के बड़े-बड़े रहस्यों को भी सरलता के साथ सामान्य मनुष्य के सामने उजागर करने का कार्य करते हैं। 

अगर आप डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज से कथा का आयोजन कराना चाहते हैं तो उनके द्वारा किए गए टीवी लाइव प्रोग्राम पर संपर्क सूत्र प्राप्त हो सकता है। 

या आप श्री वृंदावन धाम पर जाकर उनके निवास स्थान या इनका जो गुरुकुल बनाया गया है वहां पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


  • आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज

आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज acharya shivam mishra ji mahraj

भागवत कथा वाचक में से एक श्रेष्ठ कथा वाचक है आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज जो की भागवत कथा को बड़ी सरल पद्धति से कहने का कार्य करते हैं। 

आपको बता दे आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज कथा प्रशिक्षक भी है। आप भागवत कथा, राम कथा, शिव कथा, देवी कथा, कर्मकांड की शिक्षा भी देने का कार्य करते हैं। 

आप महाराज श्री से ऑनलाइन कक्षा लेकर के भी कथा वाचक बनने की तैयारी कर सकते हैं।  आचार्य शिवम मिश्र जी महाराज से भागवत कथा आयोजन करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करें- 8368032114, 8516827975

प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list 


आप सभी ध्यान दें- यह भारत भूमि विद्वानों की भूमि है। यहां पर हम आपको कुछ कथा वाचकों का परिचय कराए हैं लेकिन इस भारत भूमि पर लाखों कथा वाचक है। 

मैं आपको सरल भाषा में कहूं कि समुद्र से मैंने कुछ बूंद ही निकाल कर आपके सामने प्रस्तुत किया है।  क्योंकि इस भारत भूमि के हर क्षेत्र हर नगर पर आपको हजारों की संख्या पर कथावाचक प्राप्त हो जाएंगे जो की एक श्रेष्ठ कथा वाचक है।  

भगवान की कथा कहने वाले सभी श्रेष्ठ ही होते हैं उन सभी कथावाचकों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम है।

अगर आप कथा का आयोजन कराना चाहते हैं उसकी पूर्ण रूप से चर्चा करने के लिए आप नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर कॉल करें और पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क करें- 8368032114, 8516827975


आशा करते हैं कि आपको भागवत कथा वाचक के विषय में दी गई जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी।  आप बने रहें Ram Deshik prashikshan.in पर और अपना प्यार बनाए रखें धन्यवाद।

प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक नाम लिस्ट इन हिंदी bhagwat katha vachak nam list 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.