श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र विभिन्न प्रकार के धार्मिक और शैक्षिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:
धार्मिक पाठ्यक्रम:
- श्रीमद् भागवत कथा: यह पाठ्यक्रम आपको भागवत पुराण के श्लोकों, दृष्टान्तों, भजनों, छंदों, चौपाइयों और सोरठों का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।
- रामायण कथा: इस पाठ्यक्रम में आपको नौ दिवसीय रामकथा का विधिवत अध्ययन कराया जाता है।
- शिव महापुराण कथा: यह पाठ्यक्रम आपको शिव महापुराण की कथा का विस्तृत ज्ञान प्रदान करता है।
- देवी भागवत कथा: इस पाठ्यक्रम में आपको देवी भागवत पुराण की कथा का अध्ययन कराया जाता है।
- कर्मकांड: इस पाठ्यक्रम में आपको पूजन विधि, मंत्र, दुर्गा सप्तशती, रुद्राष्टाध्यायी, ग्रह शांति और मंत्र संहिता जैसे कर्मकांडों का अभ्यास कराया जाता है।
( भागवत पुराण क्लास )
श्रीमद् भागवत महापुराण की सप्ताहिक कथा की तैयारी के लिए श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र पर 7 सात महीने का पाठ्यक्रम चलाया जाता है। जिसमें सात दिवस की कथा की विधिवत तैयारी कराई जाती है, यह कक्षा जूम zoom app के माध्यम से ऑनलाइन होती है. जिसका समय है सायं कालीन 7:30 से 9:00 बजे तक।
सर्वप्रथम 30 मिनट तक कुशल प्रशिक्षक: आचार्य शिवम मिश्र जी के द्वारा भागवत सप्ताहिक कथा के चरित्र को समझाया जाएगा। उसके बाद पिछले दिन दिए गए श्लोकों को बारी बारी से सभी छात्रों से सुना जाता है। छात्रों से श्लोक सुनने के बाद छात्रों को कथा बोलने का अभ्यास करवाया जाता है।
पीएफ के रूप में नोटस भी प्रदान किए जाते हैं। प्रतिदिन डायरी पर लिखना भी अनिवार्य होता। समय-समय पर आपके डायरी नोट्स को चेक किया जाता है। महीने में दो बार टेस्ट लिया जाता है कि आपकी तैयारी कैसी चल रही है।
भागवत पुराण की ऑनलाइन कक्षा पर एडमिशन लेने के लिए हिंदी लिखना और बोलना आना अति आवश्यक है। उम्र की कोई सीमा नहीं है सभी भगवत कथा प्रेमी इस कक्षा पर भाग ले सकते हैं।
भागवत पुराण कक्षा पर आपको नियमित रूप से प्रतिदिन कक्षा का ऑडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, और सभी श्लोकों का उच्चारण भी प्राप्त होगा। जिससे आपकी तैयारी बेहतर हो सके। अगर आप कभी कक्षा से नही जुड़ पाए तो आप बाद में रिकॉर्डिंग्स के माध्यम से कक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण केंद्र की सभी कक्षाएं निरंतर संचालित रहे इसलिए इन कक्षाओं का शुल्क भी निर्धारित है जो आप संस्थान के संपर्क सूत्र पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
( शिव महापुराण क्लास )
अगर आप शिव महापुराण कथा की तैयारी करना चाहते हैं तो रामदेशिक प्रशिक्षण केंद्र से जुड़कर आप विधिवत रूप से शिव महापुराण कथा की तैयारी करके शिव कथा वाचक बनने का अपना संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। शिव महापुराण कथा की कक्षा रात्रि कालीन 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक चलती है जूम एप के माध्यम से।
शिव महापुराण कक्षा में आपको विधिवत रूप से नवदिवसीय तथा सप्त दिवसीय कथानक की तैयारी कराई जाती है। 9 दिनों पर कौन-कौन से श्लोक बोलना है उनकी तैयारी कराई जाती है।
अगर आप शिव महापुराण कथा कक्षा पर भाग लेना चाहते हैं तो संस्थान के दिए गए नंबर से संपर्क करके आप इस कक्षा पर भाग ले सकते हैं।
आपका नामांकन होने के बाद आपको शिव पुराण कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ दिया जाएगा। जहां पर प्रतिदिन कक्षा पर जुड़ने का लिंक प्राप्त होगा और प्रतिदिन कक्षा की ऑडियो रिकॉर्डिंग ,वीडियो रिकॉर्डिंग व सभी श्लोकों का उच्चारण ऑडियो प्राप्त होगा।
( कर्मकांड कक्षा )
अगर आप कर्मकांड पूजा मंत्र, विधि, अनुष्ठान की तैयारी करना चाहते हैं। तो आप श्री रामदेशिक प्रशिक्षण केंद्र से जुड़कर के कर्मकांड की तैयारी कर सकते हैं।
जिसमें आपको दुर्गा सप्तशती, रुद्राष्टाध्यायी , नित्य कर्म पूजा प्रकाश, ग्रह शांति पूजा पद्धति के माध्यम से विधिवत रूप से पाठ का क्रम व विधान, पूजा का क्रम व विधान, अनुष्ठान का प्रयोग, यज्ञों की विधि आदि की विधिवत रूप से जानकारी व तैयारी कराई जाएगी।
कर्मकांड कक्षा का समय सायं कालीन 6:00 बजे से लेकर 7:00 तक रहता है। इस कक्षा में भी आपको प्रतिदिन पढ़ाने की रिकॉर्डिंग की सुविधा प्राप्त होती है। जो कक्षा के बाद ग्रुप पर आपको डेली प्राप्त होगी।
( राम कथा कक्षा )
अगर आप श्री राम कथा की तैयारी करके राम कथा वाचक बनना चाहते हैं। तो आप रामदेशिक प्रशिक्षण केंद्र से जुड़कर के श्री राम कथा की विधिवत रूप से तैयारी कर सकते हैं। राम कथा का पाठ्यक्रम 8 महीने का है। जिसमें आपको संपूर्ण नव दिवसीय कथा की विधिवत रूप से तैयारी कराई जाती है।
जिसमें चौपाई, श्लोक, भजन सब सम्मिलित है। विधिवत रूप से दृष्टांतों के माध्यम से कथानक तैयार कराई जाती है। आपको लिखने के लिए पीडीएफ के रूप में नोटस भी प्रदान किए जाते हैं।
कक्षा का पढ़ाने का प्रतिदिन ऑडियो व वीडियो आपको राम कथा कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राप्त होगा। इस कक्षा में कथा बोलने का भी विधिवत रूप से अभ्यास कराया जाता है। जिसमें आपको प्रसंग चरित्र दिया जाता है उसी पर आपको बोलना होता है और सभी छात्र उसको सुनते हैं। जो कमियां होती हैं उसे सुधार किया जाता है।
जरूरी सूचना- इन सभी कक्षाओं का शुल्क निर्धारित है संस्थान के द्वारा। संस्थान की सारी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू रूप से चलती रहे क्योंकि आप लोगों की सेवा में 5 शिक्षक और 4 कार्यकर्ता निरंतर आप लोगों की बेहतर तैयारी करने के लिए वह परिश्रम में लगे रहते हैं।
शैक्षिक पाठ्यक्रम:
- संस्कृत भाषा: यह पाठ्यक्रम आपको संस्कृत भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में प्रवीण बनाता है।
- वेद: इस पाठ्यक्रम में आपको वेदों के मंत्रों का अध्ययन कराया जाता है।
- पुराण: इस पाठ्यक्रम में आपको विभिन्न पुराणों की कथाओं और शिक्षाओं का अध्ययन कराया जाता है।
- हिंदू धर्म दर्शन: इस पाठ्यक्रम में आपको हिंदू धर्म के विभिन्न दर्शनों का अध्ययन कराया जाता है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल श्री राम देशिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रदान किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की एक संक्षिप्त सूची है।
अधिक जानकारी के लिए, आप केंद्र से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
यहाँ कुछ संपर्क जानकारी दी गई है:
मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी उपयोगी होगी!
अगर आपके पास कोई और सवाल हो तो कृपया मुझे बताएं।